फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियों से बांधा समां

Wed, 29 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। करोड़ा के राजकीय कन्या स्कूल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत लाला रामनिवास और लाला सुरेश ने की। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान पूर्व शिक्षा निदेशक जिले सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और बोर्ड की परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया।

इस दौरान लाला रामनिवास और लाला सुरेश ने बच्चों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गाने, नृत्य, और नाटक प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


लाला सुरेश ने कहा हमें बच्चों की प्रतिभा पर गर्व है और हम उनकी प्रतिभा को और बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में गांव के लोग व अभिभावक भी मौजूद रहे। बच्चों ने दहेज प्रथा व युवाओं के विदेश जाने की होड़ में खाली होते गांवों पर नाटकों के माध्यम से
विज्ञापन


प्रकाश डाला। साथ ही हरियाणवीं नृत्य व नशामुक्ति से संबंधित गीतों ने कार्यक्रम का समा बांध दिया।

इस दौरान बच्चों ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी और नशामुक्ति से संबंधित गीतों के माध्यम से जागरूक किया। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश नैन ने सभी करोड़ा ग्रामवासियों व कार्यक्रम के सफलतम आयोजन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें