फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन

Fri, 21 Nov 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन
विज्ञापन


गुहला चीका। राजकीय कन्या महाविद्यालय में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले उप-प्रधानमंत्री को राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित किया गया।


वाद-विवाद का केंद्रीय विषय था— “आधुनिक भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान: कितना प्रासंगिक, कितना अनुकरणीय।” प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया और विषय के पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावी तर्कों के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन




महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंदर मोर ने उद्घाटन भाषण में छात्राओं से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। छात्राओं ने रियासतों के एकीकरण, सिविल सेवाओं की स्थापना और किसानों के हित में किए गए सरदार पटेल के प्रयासों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विज्ञापन




निर्णायक मंडल में स्थानीय शिक्षाविदों और विशिष्ट अतिथियों डॉ. मिनाक्षी और डॉ. सुरभि ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और छात्राओं के उत्साह को प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें