फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

Tue, 07 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड स्थित पंचायत भवन में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी और पूर्व विधायक लीला राम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके हुई। सभी अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि वेदों के ज्ञाता और ब्रह्मज्ञानी थे। उन्होंने मानवता को शोषितों व पीड़ितों के प्रति करुणा, दया और त्याग का संदेश दिया। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की, जो धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाती है। जांबा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जातियों और गरीबों के उत्थान हेतु चलाई जा रही योजनाओं जैसे आरक्षण के दो वर्गीकरण, हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, विवाह पर आर्थिक सहायता और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उल्लेख किया।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें, शिक्षा और खेलों में भाग लें और अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने गरीबों के लिए दीपावली पर बिजली कनेक्शन शुल्क की घोषणा भी की। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने महर्षि वाल्मीकि को ऋषियों के ऋषि एवं योगियों के योगी बताते हुए कहा कि उनका उपदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने छात्रों को सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी।

पूर्व विधायक लीला राम ने महापुरुषों के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का उल्लेख किया और महर्षि वाल्मीकि द्वारा बताए गए धर्म, सत्य और करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। डीएसपी बीरभान ने बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करवाने का आह्वान किया।

डॉ. ऋषि पाल बेदी ने महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण से मिली शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए जीवन में उन्हें अपनाने की प्रेरणा दी। वाल्मीकि सभा के प्रधान श्याम लाल कल्याण और समाजसेवी रामदास सौदा ने भी शिक्षा और समाज कल्याण के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त एवं सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएसपी सुशील प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र धीमान, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी, नगर परिषद सचिव भानू शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों और वक्ताओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें