फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मतदाता जागरूकता पेंटिंग प्रतियोगिता में सलोनी और नूर अव्वल

Thu, 18 Dec 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत के प्रांगण में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पेंटिंग प्रतियोगिता में सलोनी और नूर, निबंध प्रतियोगिता में अंकुश और भाषण प्रतियोगिता में अंजलि को पहला स्थान मिला।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान प्राध्यापक गुरनाम सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के तहत सभी नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या अधिक है, उन्हें सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्राप्त है। भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में मतदान की घटती रुचि को देखते हुए 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आगामी 25 जनवरी 2026 को यह दिवस 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार दहिया ने की और इसे कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में मतदान के महत्व को समझाने हेतु निबंध, स्लोगन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कपिलदेव शास्त्री, सुमन, रमन, श्रीमती रेणु, श्रीमती परमजीत सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
निबंध प्रतियोगिता:
n
प्रथम स्थान: अंकुश

नद्वितीय स्थान: किस्मत

n
तृतीय स्थान: सपना

पेंटिंग (कक्षा 9 से 12):

n
प्रथम स्थान: सलोनी

n
द्वितीय स्थान: खुशी

n
तृतीय स्थान: नीतल
पेंटिंग (कक्षा 6 से 8):

n
प्रथम स्थान: नूर

n
द्वितीय स्थान: योग्यता

n
तृतीय स्थान: मनीषा

भाषण प्रतियोगिता:
n
प्रथम स्थान: अंजलि

n
द्वितीय स्थान: मुस्कान

n
तृतीय स्थान: नैना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें