फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत मंगल फिर बने आरकेएसडी कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान

विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में प्रधान चुने गए साकेत मंगल एडवोकेट व अन्य पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सहित चार पदाधिकारियों के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। निवर्तमान प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट का पैनल निर्विरोध चुना गया।
प्रबंधक समिति के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 8 अप्रैल को कोई विरोध में पैनल सामने नहीं आया, जिस कारण साकेत मंगल एडवोकेट पैनल का चुना जाना तय था। रविवार को चुनाव की औपचारिकताएं पूरी की गईं। जिसमें उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजेश सैनी व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से डा. अनिल वशिष्ठ ने बतौर प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर प्रिंसिपल डा. प्रो. संजय गोयल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया हुई। उन्होंने प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, महासचिव पद के लिए पंकज बंसल, उपप्रधान पद के लिए नरेश शोरेवाला, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्याम बंसल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इससे पिछली बार भी यही पैनल विजयी हुआ था। चारों पदाधिकारी दोबारा से निर्वाचित हुए हैं।
प्रिंसिपल डा. संजय गोयल ने बताया कि कॉलेज प्रबंधक समिति की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। चारों पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया है। प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट ने पूरे पैनल के निर्विरोध चुने जाने पर सभी कॉलेजियम सदस्यों का आभार जताया और कॉलेज से जुड़े सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्था की जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वे अपने सभी साथियों के साथ इस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षण संस्था में शिक्षा के क्षेत्र में नए कोर्स लाए जाएंगे। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया जाएगा। आरकेएसडी की सभी संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी तरह की गतिविधियों में नए शिक्षण माध्यमों से शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी स्टाफ सदस्यों, उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें