प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र साजिद को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
- फोटो : सांकेतिक
राजौंद। ज्ञान दीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद के छात्र साजिद ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता की अंडर-14 तलवारबाजी स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। इससे पहले भी साजिद ने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिला स्तर के लिए जगह बनाई थी। विद्यार्थी की उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधक कुलबीर दीक्षित और प्रधानाचार्य सतपाल सिंह ने साजिद को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से ही सफलता हासिल होती है। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्र को बधाई देते हुए भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र साजिद को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक