कैथल। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं अधिवक्ता संजीव घारू 30 जुलाई को कैथल में दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों के कल्याणकारी उपायों, सेवा शर्तों, वैधानिक सुरक्षा प्रावधानों, कार्य परिस्थितियों तथा उनकी शिकायतों की समीक्षा करेंगे। आयोग के सदस्य संजीव घारू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे कैथल शहर के विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर परिषद, कैथल में सफाई कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक सिविल अस्पताल, कैथल में बैठक आयोजित कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की जाएगी।