लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार शाम कई कार्यक्रमों में शिरकत की।
उन्होंने सैनी धर्मशाला के लिए 21 लाख तो बजरंग भवन के लिए 6 लाख का अनुदान देने का ऐलान किया।
इस दौरान अमरगढ़ गामड़ी में सैनी धर्मशाला का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि कहा कि सैनी समाज ने समाज के नवनिर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाते हुए प्रदेश को अग्रणी बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि 9 साल पहले न्यू करनाल रोड व अमरगढ़ गामड़ी को शहर से जोड़ने वाली सड़कों की हालत पर नजर डालें तो हर तरफ गंदगी का साम्राज्य था।
सड़कें टूटी हुई थीं और मुख्य सड़क से दो वहन भी फंसकर निकलते थे। जनता के सहयोग से उन्होंने इस क्षेत्र का नक्शा बदला है और बदले हुए स्वरूप के रूप में न्यू करनाल रोड फोर लेन बन चुका है।
उन्होंने सैनी समाज की धर्मशाला के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 21 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर सैनी समाज के 12वीं में मेरिट लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
समाज के लोगों ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर बहादुर सैनी, सुदीप सुरजेवाला, डा. श्याम साहनी, धर्मवीर सैनी, प्रोफेसर सिवी सैनी, सुरेश सैनी, बलबीर सैनी, सुभाष सैनी, मांगेराम सैनी, करतार सैनी, डॉ. भगवान दास, रणधीर फौजी, जसवंत सैनी, बाबू राम सैनी, अनिल सैनी, मंगु राम सैनी, बंसी सैनी मौजूद रहे।
इसके बाद सुरजेवाला सीवन गेट स्थित बजरंग भवन में आयोजित कार्यक्रम में हनुमान के भक्तों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने इसी धरा पर महाभारत युद्ध के दौरान पांडवों के साथ युद्ध में जाने से पहले वृद्ध केदार तीर्थ पर स्नान आदि के बाद पूजा-अर्चना की थी।
उन्होंने कहा कि यहां स्थित पांच कुंडों का जीर्णोद्धार भी करवाया गया है। उन्होंने बजरंग भवन के भव्य हॉल के लिए साढे़ 6 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर पूर्व नगर पार्षद विमला गुलाटी, डॉ. श्याम साहनी, सोनू सेठ, सुरेंद्र शर्मा, विशंबर अरोड़ा, धर्मपाल खत्री, लवली गुलाटी, बीरबल धानिया एडवोकेट सहित मंदिर के सदस्य मौजूद रहे।