फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शतरंज प्रतियोगिता में साहिल और काजल रही प्रथम

Sun, 30 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
डा. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शतरंज खेलते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, कैथल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में साहिल भारद्वाज ने प्रथम और मोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में काजल ने प्रथम और सोनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल के मार्गदर्शन में किया गया। गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा और समर्पण से भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका जीवन युवाओं के लिए मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांभू ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें