फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोहेड़ा के डेरे में साधु की हत्या

Sat, 28 Sep 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव रोहेड़ा के एक डेरे में रह रहे करीब 45 वर्षीय साधु की दो आरोपियों ने तवे से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। साधु अपना घरबार छोडऩे के बाद संन्यासी बनकर डेरे में रह रहा था। मृतक के बेटे ने डेरे के दो साधुओं पर उसके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

गांव पूठर जिला पानीपत निवासी मंदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पिता बलराज सिंह उर्फ बलवंत गिरी करीब एक साल पहले घरबार त्याग कर संन्यासी बन गया था। उसका पिता अक्सर उनसे फोन पर बात कर लिया करता था। 25 सितंबर को रात करीब आठ बजे उसके चाचा बिजेंद्र के पास कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने कहा कि वह गांव रोहेड़ा जिला कैथल में नवांनाथ डेरा पर रह रहा है। बलवंत गिरी महाराज की नवांनाथ डेरा में किसी व्यक्ति ने गर्दन काटकर हत्या कर दी है।

सूचना पाकर वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ गांव रोहेड़ा के नवांनाथ डेरे में पहुंचा। वहां देखा कि उसके पिता की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि रात को उसके पिता के पास शंकर गिरी का भांजा टिंकू व एक भारती संप्रदाय का बाबा रुके हुए थे।

उन्होंने मिलकर डेरे में शराब पी और शराब पीने के बाद दोनों ने मिलकर लालचवश उसके पिता बलराज सिंह की लोहे के तवे के साथ गर्दन पर वार कर हत्या कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी उसके पिता की जेब से नकदी और दस्तावेज भी चोरी करके ले गए।

थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली
पूंडरी। संगरोली के लापता युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। उसका शव मंगलवार को खेड़ी मटरवा में खेतों में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उसका दोस्त साहिल फरार है, उसका पता नहीं चल रहा है। अभिषेक ने 12वीं पास कर ली थी। परिजन उसे विदेश भेजने की तैयारी कर रहे थे तभी वारदात हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें