फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ सद्भावना सत्संग समारोह

Wed, 10 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। मानव उत्थान सेवा समिति, ब्रहानंद चौक पूंडरी, जिला कैथल द्वारा सद्गुरुदेव सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर नई सैनी धर्मशाला पूंडरी में एक दिवसीय सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विशेष रूप से हरिद्वार से पधारे महात्मा सत्याबोधानंद जी, श्री हंस सद्भावना मंदिर कैथल आश्रम की प्रभारी सुमिता बाई और पूंडरी आश्रम की प्रभारी महात्मा अनुपमा बाई उपस्थित रहे।

सम्मेलन में पूंडरी शाखा के प्रधान नरसी राम, मास्टर गुरुदत्त कौशिक (फतेहपुर), दलवीर, ईश्वर हलवाई, राजकुमार, करतार सैनी, पृथ्वी सिंह (कैथल), स्वर्ण सिंह (कैथल) और राजीव शर्मा (जिला सचिव कैथल) सहित मानव सेवा दल और शाखा आशा विभाग के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान महात्मा सत्यबोधानंद ने आयुर्वेदिक कैम्प का उद्घाटन किया, जिसमें कुल 180 श्रद्धालुओं को निशुल्क उपचार और दवाई प्रदान की गई। आयुष विभाग, कैथल की टीम में डॉ. सौरभ वत्स (आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी), खुशी राम (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अधिकारी), सर्जन सिंह और विवेक कुमार (योग सहायक) शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें