फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया

Wed, 10 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के कृषि विद्यालय, फार्मेसी विद्यालय और पैरामेडिकल विज्ञान विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की मुख्य अतिथि डॉ. गुरजीत कौर भट्टी ने पौधे-आधारित खाद्य पदार्थों और प्राकृतिक पूरकों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य और रोग निवारण पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद, कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, डीन अकादमिक प्रो. डॉ. आरके गुप्ता, डीन रिसर्च एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. विनय पंवार सहित विभाग के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के 36 छात्रों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. एकता चहल, डॉ. अनिल दहिया और डॉ. वर्षा शामिल थीं।

तीसरे दिन छात्रों के ज्ञान का परीक्षण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. मुकेश राणा और ऋचा मोर ने सहभागियों का मूल्यांकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें