फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में खुले में रखी धान की बोरियां भीगी

विज्ञापन
सीवन अनाज मंडी में भीगी खुले में रखी धान की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
सीवन। सीवन अनाज मंडी में फसल की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं होने के कारण खुले में रखी धान की बोरियां भीग गईं। मंडी गेट के बाहर पानी जमा होने से आवाजाही में भी परेशानी हुई। एक ओर खेतों में पक कर तैयार धान की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई, वहीं दूसरी ओर मंडी में पहुंच चुकी उपज को भी बारिश से नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश 10 बजे तक जारी रही। धान की खरीद और उठान के दौरान फसल को बारिश से बचाने के लिए उचित इंतजाम जरूरी होते हैं। किसानों को चिंता है कि यदि उपज समय पर सुरक्षित नहीं की गई तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मंडी गेट के बाहर पानी जमा होने से किसानों, आढ़तियों और अन्य लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण मंडी की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी रही। किसान रमेश, करतार सिंह का कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए पहले से ही पानी की निकासी और फसल को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि उनकी मेहनत से तैयार उपज खराब न हो। बारिश का असर खेतों में खड़ी फसल पर भी पड़ा है। कई स्थानों पर पककर तैयार धान तेज हवाओं के कारण जमीन पर गिर गया। वहीं मल्चिंग विधि से लगाए गए खीरे सहित सब्जियों की फसलों में जलभराव होने से नुकसान की आशंका है। किसानों को अब खेतों से पानी निकलने और मौसम साफ होने का इंतजार है।

सीवन अनाज मंडी में भीगी खुले में रखी धान की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें