खेड़ी राओ वाली में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी व ग्रामीण। विज्ञप्ति
राजौंद। गांव खेड़ी राओ वाली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसएमओ डॉ. संदीप के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों, ग्रामीणों और मेरा युवा भारत की राजौंद ब्लॉक स्वयंसेविका गुरप्रीत कौर ने भाग लिया। एमपीएचडब्ल्यू राकेश कुमार ने कहा कि बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों और समय पर जांच व उपचार के बारे में जानकारी दी। सीएचओ डॉ. फरमान अली ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूक किया और बेटियों को सुरक्षित वातावरण देने की अपील की। एएनएम पूजा रानी ने बेटियों के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और एचपीवी टीके के महत्व की जानकारी दी। गुरप्रीत कौर ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तीकरण से ही समाज मजबूत बनेगा।
खेड़ी राओ वाली में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी व ग्रामीण। विज्ञप्ति