फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर मिले लोग तो पुलिस ने बनाया मुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्रशासन द्वारा कोरोना संकट के बीच सायं सात बजे से सुबह सात बजे तक लगाए गए कर्फ्यू के बीच पहले दिन रात को सड़क पर घूमते मिले युवाओं को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लोगों व सड़क पर मिले युवाओं को मुर्गा बनाया और व्यर्थ में बाहर ना घूमने की शपथ दिलवाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। स्वयं डीसी व एसपी ने भी कर्फ्यू के बीच अनावश्यक बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। सोमवार देर सायं पुलिस ने कर्फ्यू के पालन की जांच में कई जगहों पर लोगों को सड़क पर देखा तो उनसे पूछताछ की। जिसमें अनावश्यक तौर पर सड़क पर व बाइक पर घूम रहे लोगों को रोका। करनाल रोड व आस-पास के एरिया में मुर्गा बनाया और शपथ दिलवाई कि भविष्य में अनावश्यक तौर पर बाहर नहीं निकलेंगे। रात भर पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन

डीसी-एसपी ने किया शहर का दौरा
कैथल। डीसी सुजान सिंह एवं एसपी शशांक कुमार सावन ने शनिवार सायं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को समझाकर घरों में रहने का आह्वान किया। डीसी सुजान सिंह व एसपी शशांक सावन सबसे पहले करनाल रोड का दौरा करते हुए पिहोवा चौक पहुंचे। इसके बाद शहीद पार्क, कमेटी चौक, महर्षि वाल्मीकि चौक, माता गेेट, सीवन गेट, प्रताप गेट, खनौरी बाईपास, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, रेलवे गेट, छात्रावास रोड, जींद रोड बाईपास, सामान्य अस्पताल, करनाल रोड छोटू राम चौक आदि क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर अनावश्यक रूप से घूम रही गाड़ियों को रुकवाकर उन्हें मास्क डालने और समय से घर पहुंचने की हिदायतें दी।
डॉक्टर ने लगाया पुलिस पर उठक-बैठक कराने का आरोप
दूसरी ओर नेहरु गार्डन कालोनी निवासी डा. विपुल शर्मा ने आरोप लगाया है कि वह अपने मामा के घर से रात को टिफिन में खाना लेकर अपने घर लौट रहा था तो बाइक पर सवार दो पुलिस कर्मियों ने उसे जाट स्कूल के पीछे रोक लिया। वह रूस से एमबीबीएस करके लौटा है। डा. विपुल ने बताया कि वह डॉक्टर है और खाना लेकर अपने घर जा रहा है। उसके पिता भी सरकारी डॉक्टर हैं, लेकिन पुलिस वालों ने उनकी एक न सुनी और उससे बीच सड़क पर उठक बैठक लगवाई। इस संबंध में सिविल लाईन थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं है। इस प्रकार की कोई शिकायत भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें