फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन के आदेश की अनदेखी करने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक युवक व उसके परिजनों के खिलाफ आइसोलेशन व होम क्वारंटीन के आदेशों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है। गुरुग्राम स्थित एक फेक्ट्री में कार्य करने वाले वार्ड नंबर 4 कलायत निवासी युवक सचिन के गुरुग्राम से लौटने उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसको परिवार सहित होम क्वारंटीन के आदेश दिए गये थे। परंतु आरोपी युवक व उसके परिजनों द्वारा आदेशों की अवहेलना के आरोप तहत थाना कलायत में युवक व उसके परिजनों के खिलाफ सीनियर मेडिकल ऑफिसर सीएचसी कलायत डाक्टर प्रगति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आरोपी युवक सचिन को आईटीआई कलायत में आईसोलेट किया गया है, जबकि उसके परिजनों को होम क्वारंटीन की कड़ी हिदायत दी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में मामले की आगामी जांच सहायक उपनिरिक्षक जोगिंद्र सिंह द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

क्वारंटीन के उल्लंघन के आरोपी काबू
एसपी ने बताया कि थाना चीका के एसआई चंदेश्वर द्वारा आरोपी सुनील गोयल निवासी हुड्डा पार्ट-2 चीका को काबू करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि 25 मार्च को एसएमओ गुहला संजीव गोयल की सूचना पर दर्ज मामले अनुसार कुछ दिन पूर्व विदेश से लौटे उपरोक्त आरोपी को 15 मार्च से 2 अप्रैल तक घर के अंदर रहने के आदेश दिए गए थे, जिनकी आरोपी द्वारा अवहेलना की गई। एक अन्य मामले में थाना राजौंद के एचसी विक्रम सिंह द्वारा आरोपी मुकेश निवासी रोहेड़ा को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किठाना के एमओ डा. सुमित कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें