फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 10 करोड़ से होगा देहात का विकास

Wed, 19 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले के ग्रामीण इलाकों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है। इस राशि से गांवों में गली-नाली निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।

सरकार से जारी किए गए इस फंड में 277 ग्राम पंचायतों को 7.45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार पंचायत समितियों को करीब डेढ़ करोड़ रुपये, और जिला परिषद को लगभग एक करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इन सभी योजनाओं पर कामकाज की निगरानी करेंगे, ताकि फंड का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से हो सके।

गौरतलब है कि कई गांवों के सरपंच काफी समय से विकास फंड का इंतजार कर रहे थे। फंड जारी होने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि अब गांवों में आवश्यक कार्य तेजी से शुरू होंगे। जिला परिषद के डिप्टी सीईओ सुमित चौधरी ने बताया कि करीब दस करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो गई है, जिससे गांवों में विकास कार्यों को पंख लगेंगे और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

खंडवार मिला फंड

सरकार की ओर से फंड कलायत, गुहला, ढांड, पूंडरी और राजौंद खंडों में जारी किया गया है। इन खंडों के गांवों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार और विस्तार के लिए राशि का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के कई गांवों में सफाई व्यवस्था कमजोर है। कई जगह गली-मोहल्लों और मुख्य फिरनी पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जारी फंड से गली-नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था सुधार, और स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। इससे न केवल गांवों की छवि बदलेगी, बल्कि कूड़े और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें