फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में किशोरी के अपहरण की अफवाह, छह घंटे में बरामदगी

Thu, 21 Aug 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। चीका क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर के समय सरकारी स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण की अफवाह फैल गई। पुलिस ने जांच की तो महज छह घंटे में ही उसे बरामद कर लिया गया। जानकारी मिली कि वह अपने किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने चली गई थी।

स्कूल से छुट्टी होने के बाद 12वीं कक्षा की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ अपने घर जा रही थी। इस बीच उसके अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस रात तक दौड़ती रही। अपहरण की सूचना छोटी बहन ने परिवार वालों को दी थी। उसने बताया कि काली गाड़ी में आए अपहरणकर्ता उसकी बड़ी बहन को ले गए। परिजनों के काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नही लगा।
विज्ञापन


परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी, दिनदहाड़े किशोरी के अपहरण की सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश में लग गई। पुलिस के काफी तलाश करने के बाव,जूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। लोगों ने कहा कि तेज गति से एक वाहन आया और उसमें बैठे हुए कुछ लोगों ने फिल्मी स्टाइल से छात्रा को अगवा किया और भाग हो गए। इस मौके पर एसपी आस्था मोदी सहित डीएसपी, थाना प्रभारी व सीआईए की कई टीम में मौके पर पहुंचे। मामले में किशोरी की तलाश के लिए पुलिस ने 10 टीमों का गठन किया। इसके साथ ही पंजाब हरियाणा बॉर्डर होने के कारण पटियाला पुलिस से भी संपर्क साधा।

वहीं, रात आठ बजे के करीब पुलिस ने पास के गांव से ही किशोरी को बरामद कर लिया। बरामद करने के बाद उसे परिजनों को सकुशल लौटा दिया। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि यह किशोरी अपने किसी दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गई थी और शाम के समय वापस उसे पास के गांव में दोस्त ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी आस्था मोदी ने बताया कि उन्हें चीका क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर वे स्वयं भी पहुंची और सीआईए सहित अन्य टीमों को जांच के लिए लगाया गया। शाम के समय किशोरी को गांव से बरामद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें