फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के रुद्र ने अपनी प्रतिभा से किया अचंभित

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल के रुद्र की प्रतिभा उसकी उम्र के ही नहीं बल्कि उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए भी प्रेरणा है। उसने अपनी छोटी सी उम्र में प्रतिभा के बल पर सभी को अचंभित किया है । जिले में 18 साल तक के बच्चों को पछाड़ते हुए खेलों में ब्रांड एंबेसडर का पद हासिल किया है।
विज्ञापन

बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया था। जिसमें उसने 11 प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। मां दीपिका सेठ ने बताया कि रुद्र (7) ने बाल उत्सव में 11 कैटेगरी में भाग लिया। जिसमें से उसने दस में इनाम जीते हैं। पांच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें चार ग्रुप डांस व एक एक्टिंग, सोलो डांस फिल्मी में द्वितीय व फॉक डांस व स्कैचिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। क्लासिकल डांस व निबंध लेखन में चतुर्थ स्थान हासिल किया। कैथल जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। स्टेट के लिए भी इसकी वीडियो भेज दी गई हैं। वहां से अभी परिणाम नहीं आया है।
कड़ी मेहनत से मिला मुकाम- रुद्र की माता ने बताया कि रुद्र को एक्टिंग का बड़ा शौक है। उसने इन प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत की। सुबह पहले स्कूल, फिर अकादमी, फिर स्कूल, इसके बाद घर आकर एक्टिंग की प्रैक्टिस, रात को निबंधन लेखन व फिर स्कैचिंग की प्रैक्टिस की। इससे पूर्व वह डीडी चैनल पंजाबी का एक शो केकेएचडी भी जीत चुका है। वह दूसरी कक्षा में है, लेकिन उसकी एक्टिंग की रुचि के कारण निश्चित है कि वह एक्टिंग की दुनिया में जाएगा। रुद्र ने भी बताया कि उसे एक्टिंग अच्छी लगती है और वह एक्टर बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें