फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर में रूबी, स्लोगन लेखन में मुस्कान प्रथम

Thu, 17 Oct 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में नशा विरोधी जागरूकता विषय पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, शपथ समारोह व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रूबी और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान को पहला स्थान मिला।

इससे पूर्व कार्यक्रम में नशा मुक्ति जागरूकता सेल, तंबाकू नियंत्रण सेल, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मुकेश चहल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में नशीली दवाओं और तंबाकू के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। तंबाकू निषेध समिति की नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश चहल के निर्देशन में छात्रों ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक शपथ ली। शपथ में उन्होंने नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ लड़ने और अपने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद छात्रों ने पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में फैली नशे जैसी कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रूबी प्रथम , कीर्ति द्वितीय तथा संजना तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम तनु द्वितीय नीलम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यह शपथ हमारे इस उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम मिलकर समाज में नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाएं और स्वच्छ, हरित और नशा मुक्त भारत का निर्माण करें।

उन्होंने कहा की हमारे छात्र और शिक्षक मिलकर इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमें अपने समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं ,तथा युवाओं की शक्ति का समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन




यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में जुड़े। बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। हमें ड्रग्स के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें