फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से मिलने आए किसान की गाड़ी से 6 लाख रुपये उड़ाए

Wed, 17 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन अपनी बहन से मिलने के लिए आए एक युवा किसान की कार में से चोर दिन-दिहाड़े 6 लाख रुपये का बैग चोरी कर फरार हो गए। जिस कारण पूरा परिवार सकते में हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सहित सीआईए, सीन ऑफ क्राइम टीम सहित विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए। पुलिस का एक बार फिर दावा है कि चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना करीब सुबह 10 बजे की है। जब गांव गुहणा निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी मां खजानी, पत्नी सलोचना, सात वर्षीय बेटे भूपेंद्र सिंह के साथ अपनी कार में कैथल आया था। यहां अंबाला रोड पर स्थित मित्तल अस्पताल में उसकी बहन का ऑपरेशन हुआ है। जिस पर वह कार को अस्पताल के बाहर खड़ा करके परिवार सहित अस्पताल के अंदर चला गया। करीब एक घंटे बाद बाहर आया तो उसने देखा कि कार की खिड़की खुली हुई थी। जिसमें से 6 लाख रुपये का बैग भी चोरी था। उसने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी टेकन राज, सीआईए प्रभारी सत्यवान सिंह, थाना शहर एवं सिविल लाईन प्रभारी अशोक कुमार एवं वीरेंद्र सिंह खर्ब भी मौके पर पहुंचे। साथ ही मधुबन से एफएसएल एवं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी दौरा किया तथा तथ्य जुटाए।
विज्ञापन


चालक साइड की खिड़की नहीं खुल रही थी कार की
कार की चालक साइड की खिड़की नहीं खुल रही थी। जिस कारण सुरेंद्र खुद भी दूसरी साइड की खिड़की खोलकर कार से उतरा था। इसी बीच चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में कार में रखे पैसों से भरे बैग को चोरी कर लिया।
14 एकड़ जमीन के ठेके का था पैसा

सुरेंद्र की गांव में 28 एकड़ जमीन है। जिसमें से 14 एकड़ जमीन का 6 लाख रुपये ठेका आया था। वह इसे बैंक में जमा करवाने के लिए आया था। उसने बताया कि बहन से मिलने के बाद वह इस राशि को बैंक में जमा करवाने के लिए जाता। लेकिन यहीं से चोरों ने उड़ा लिया। पॉलीथीन के बैग में 3 गड्डी एक-एक हजार के नोटों की तथा 6 गड्डियां पांच-पांच सौ के नोटों की थीं।

परिवार के सदस्य भी सकते में
सुरेंद्र के साथ आए परिवार के सदस्य भी इस घटना के बाद सकते हैं। सभी ने आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी चाही। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। सुरेंद्र की मां ने कहा कि एक साल की यह कमाई है। सुरेंद्र चार भाईयों में अकेला बचा है। परिवार के सभी सदस्य घटना के बाद व्यथित थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जानकारी हासिल की जा रही है। जिनसे महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
टेकनराज, डीएसपी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें