फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश से चचेरा भाई बता कर 1.98 लाख रुपये ठगे

Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ब्राह्मणीवाला गांव के एक युवक के साथ विदेश से उसके चचेरा भाई होने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख 98 हजार रुपये की ठगी की है। साइबर थाने में दी गई शिकायत में ब्राह्मणीवाला के संदीप ने बताया कि वह हेल्थ डिपार्टमेंट में लैब टेक्नीशियन है। उसके परिवार के चाचा का बेटा प्रिंस कनाडा में रहता है।

संदीप के भाई श्रीनिवास की प्रिंस से फेसबुक मैसेंजर पर बातचीत हुई, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंस बनकर कनाडा से पैसे भेजने की बात कहकर खाता नंबर मांगा। संदीप के भाई ने खाता नंबर दे दिया। थोड़ी देर बाद खाते में 9 लाख 45 हजार रुपये जमा होने की झूठी रसीद भेजी गई।
विज्ञापन


इसके बाद कनाडा के एक विदेशी नंबर से कॉल आई कि आपके खाते में रुपए जमा हो गए हैं। कुछ समय बाद संदीप के भाई को मैसेज आया कि उसका किसी से झगड़ा हो गया है, जिसमें ऑफिस का शीशा टूट गया है और उसे पुलिस में पकड़वाने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों ने बताया कि दो लाख रुपये में समझौता हो चुका है और अमृतसर में एक एजेंट को पैसे देने होंगे। एजेंट का नंबर भी भेजा गया।
विज्ञापन


संदीप ने एजेंट के पास 99 हजार रुपये भेजे और फिर आरोपी ने फिर से उतनी ही राशि मांग ली। शक होने पर संदीप ने बैंक जाकर रसीद की जांच करवाई तो वह फर्जी निकली। संदीप ने बताया कि इस धोखाधड़ी में उसे कुल एक लाख 98 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। साइबर थाना के जांच अधिकारी सुभ्रांशु ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें