संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। रोटरी क्लब चीका की ओर से शुक्रवार को राजकीय संस्कृति स्कूल चीका में कार्यक्रम आयोजन कर हाॅकी अकादमी के खिलाड़ियों को किट प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में अनाज मंडी प्रधान कर्म चंद गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि रहें व अध्यक्षता रोटरी क्लब के प्रधान नरेश जैन ने की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के सदस्यों ने कर्म चंद गर्ग का स्वागत किया।
खिलाड़ियों को हाॅकी किट वितरित करने के बाद अपने संबोधन में गर्ग ने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले बच्चे ना सिर्फ स्वस्थ व मजबूत बनते हैं बल्कि ऐसे बच्चे नशे जैसी लत से भी बचे रहते हैं। प्रधान नरेश जैन ने कहा कि चीका में हाॅकी अकादमी का होना क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। नरेश जैन ने कहा कि चीका की अकादमी में हर सुबह सैंकड़ों खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, जिन्हें देखकर मन गदगद होता है।
उन्होंने कहा कि बच्चे खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सके इसके लिए इन्हें हर प्रकार की मदद करना गुहला क्षेत्र के लोगों का दायित्व है। डॉ. मित्तल ने कहा कि रोटरी क्लब चीका भविष्य भी इन नन्हें खिलाडिय़ों को हर प्रकार की मदद करता रहेगा।
हाॅकी कोच नरेश कुमार ने बच्चों को हाॅकी किट उपलब्ध करवाने पर रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यदि इन बच्चों को इसी प्रकार से सहयोग मिलता रहा तो आने वाले समय में ये बच्चे गुहला का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूर रोशन करेंगे।
इस मौके पर बीईओ सुखविंद्र सिंह, संजीव हैप्पी, राजकुमार जाखौली, शीशपाल
जिंदल, बलजीत नंडा, पवन गर्ग, सुरेश कुमार, नरेश गर्ग, महताब व शमशेर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।