फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रस्तुतियों से बच्चों ने मां के प्रति दिखाया प्रेम

Sat, 10 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इनमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। सुंदर भाव प्रधान गीतों तथा नृत्य से बच्चों ने अपनी भावनाएं प्रकट कर प्रेम को दिखाया।

कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। अभिभावकों के मनोरंजन के लिए कुछ प्रतियोगिताएं भी रखी गई, जिनमें अंडरस्टैंडिंग मॉम, टिप टॉप मॉम, अर्ली बर्ड मॉम में पूनम, प्रीति बंसल, आरुषि विजयी रहीं।
विज्ञापन


रैंप वॉक में प्रियंका राणा, रितिका विजय रहीं। इसी शृंखला में सीनियर छात्रों की एक पाती-मां के नाम गतिविधि भी करवाई गई जिसमें छात्रों ने अपनी जन्मदायिनी मां के प्रति अपनी भावनाएं व कृतज्ञता पत्र में लिखकर प्रकट की। प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट ने कहा कि पिता का स्थान किसी से कम नहीं होता लेकिन मां का दर्जा भगवान से कम नहीं होता इसलिए मां के प्रति सदैव विनम्र और कृतज्ञ बने रहना चाहिए।

बाबा नागा एजुकेशन सोसाइटी की ओर से संचालित सीवन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड आदि सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बनाई। कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन के प्रति अपनी श्रद्धा भाव व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं, भाषण व गीतों से दर्शाया कि मां अनमोल खजाना है जिसके आगे सभी खजाने व्यर्थ है। दुनिया की सारी दौलत देकर भी मां का प्यार नहीं खरीद सकते।
विज्ञापन


इस अवसर पर दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने एक लघु नाटिका की ओर से दर्शाया कि आजकल की युवा पीढ़ी के माता-पिता अपने फोन में व्यस्त होकर अपने बच्चों पर अधिक ध्यान नहीं दे रहे। स्कूल की उप प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मां दुनिया का सबसे विश्वसनीय शब्द है। हम सभी को सदैव माता-पिता के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें