संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गुजरात में आयोजित हुई लड़के और लड़कियों की नेशनल स्कूल जूडो टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस टीम में कैथल के खिलाड़ी भी शामिल रहे। जिन्होंने छह पदक जीते।
नरमैल सिंह एईईओ ने बताया कि यह प्रतियोगिता छह से आठ अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें हरियाणा ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। टीम के ओवरआल इंचार्ज की डॉक्टर विजय लक्ष्मी जिला शिक्षा अधिकारी कैथल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया और रमेश चहल एईओ ने बच्चों को आशीर्वाद देकर टीम को रवाना किया था।
टीम कोच संदीप कुमार डीपी दीवाल और नीलम आर्य डीपी हिसार और इंदिरा ने बताया कि दिशा, हेतल और सुषमा ने स्वर्ण, रिया ने रजत और विहान ने कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि के लिए जूडो कोच जोगिंद्र, गुरमीत सिंह, अमरजीत, शैलेश, विजय कोच, राजेश कोच, प्रशांत कोच, सपना, मनोज कुमार, संदीप, नसीब पीटीआई, अमित डीपी और रविंद्र भट्टी ने खिलाडियों को बधाई दी। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता महेसाणा में चार से आठ अक्तूबर तक आयोजित हुई।