जाट धर्मशाला मौजूद नवनियुक्त कार्यकारिणी। विज्ञप्ति
कैथल। जाट धर्मशाला कैथल के चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गए। रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट हरबंश की देखरेख में 5 सितंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया में लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से प्रधान पद पर रोशन गोयत पाड़ला को चुना गया। वहीं उप प्रधान का दायित्व सुरेश नंबरदार बुढ़ाखेड़ा को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष पद पर जयकिशन मान अटैला, महासचिव पद पर सत्यदेव धारीवाल छौत और सचिव पद पर मुकेश नंबरदार ग्योंग को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रताप चहल गुहणा, सुरजीत श्योराण बलवंती, भरत सिंह बैनीवाल, दरबारा नैन, महेंद्र सिंह ढुल और शमशेर सिंह फौजी को शामिल किया गया। नामांकन 25 अगस्त को हुआ, नामांकन पत्रों की जांच 26 को और नाम वापसी 27 अगस्त रही। संवाद