फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकी मित्तल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पूर्व पब्लिसिटी चेयरमैन रॉकी मित्तल को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने लोगों की बढ़ती भीड़ की आशंका के चलते मित्तल को करीब डेढ़ घंटा पहले ही कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार में सीएम के पूर्व पब्लिसिटी चेयरमैन रॉकी मित्तल को पुलिस ने 9 मार्च को गिरफ्तार करके तीन दिन के रिमांड पर लिया था। उन पर छह साल पहले हत्या के मामले में रोड जाम करने और इस दौरान वहां से गुजर रहे जज से अभद्रता का आरोप है। मामले में तीन तक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शुक्रवार को बारह बजे से पहले ही न्यायालय में पेश कर दिया, जहां न्यायाधीश रजनी कौशल की अदालत ने मित्तल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट से निकलते समय जब मीडियाकर्मियों ने मित्तल से बातचीत का प्रयास किया तो उन्होंने बार-बार सीएम पर निशाना साधा।
परिजनों ने सोशल मीडिया पर की थी समर्थन की अपील
रॉकी मित्तल के परिजनों ने सोशल मीडिया पर अपील की थी कि मित्तल के समर्थन में शुक्रवार को अधिक से अधिक संख्या में लघु सचिवालय पहुंचे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने निर्धारित समय साढ़े बारह बजे से पहले ही मित्तल को कोर्ट में पेश कर दिया। मित्तल के वकील आरडी शर्मा ने कहा कि अब हम जमानत के लिए सत्र न्यायाधीश की अदालत में अर्जी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें