फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के भेष में आए लुटेरे ने किसान से 41 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला रोड पर एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के निकट एक बाबा के भेष में आए लुटेरे ने किसान से 41650 रुपये लूट लिए। किसान फसल बेचकर मिला भुगतान लेकर अपने घर आ रहा था, तभी कार से बाबा के भेष में उतरे लुटेरे ने भीख मांगने के बहाने से किसान के पास मौजूद नकदी भांप ली और लूट कर भाग गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में क्योड़क निवासी ईश्वर ने बताया कि वह इस समय कैथल की राधा स्वामी कालोनी में रहता है। पांच मई दोपहर करीब एक बजे वह साइकिल पर सवार होकर कैथल घर आ रहा था। जब वह एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक सफेद कार से एक व्यक्ति उतरा। जो बाबा की वेशभूषा में था। उसने उससे गांव छातर का रास्ता पूछा। उसने उसे गांव किठाना से होकर गांव छातर जाने बारे बोला। इसके बाद उस व्यक्ति ने मेरे से 10 रुपये मांगे, लेकिन उसने बाबा होने के कारण उसे 50 रुपये दे दिए। इसके बाद बाबा ने पूछा कि उसके पास कितने रुपये हैं तो उसने बता दिया कि उसके पास 41650 रुपये हैं और यह किसी और के हैं। जब उसने यह राशि उसे दिखाई तो वह उससे छीन कर गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। उसने बताया कि वह क्योडक़ में आढ़ती मिठन लाल से यह राशि लेकर अपने घर कैथल लौट रहा था। एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें