फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मक्की के भूने हुए दाने व गुड़ डाले जाते हैं झोली में

Sun, 11 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। लोहड़ी में महिलाओं और लड़कियों में भी विशेष उत्साह रहता है। जिस घर में लड़के का जन्म होता था, वहां लोहड़ी की धूम कई दिन पहले ही शुरू हो जाती है। लोहड़ी के दिन बच्चे और किशोर टोलियां बनाकर घरों के आंगन में पहुंचते हैं और गीत गाते हुए लोहड़ी मांगते हैं। बदले में मक्की के भूने हुए दाने और गुड़ शगुन के रूप में उनकी झोलियों में डाले जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि लोगों का कहना है कि पहले दाने भूनने वाली भट्ठियों पर त्योहार से कई दिन पहले ही लोगों की भीड़ लगी रहती थी। बच्चों और खासकर छोटी लड़कियों द्वारा गाए जाने वाले पारंपरिक गीत— “तिली हरी वे परी, तिली मोतियां झड़ी, तिली ओस वेडे जा जित्थे गुगे दा ब्याह”—अब केवल यादों और कहानियों तक सिमट कर रह गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, लोहड़ी के नजदीक आते ही मूंगफली, रेवड़ी और गजक का कारोबार जरूर तेज हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें