फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हमले के विरोध में रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुंडू पर ड्यूटी के दौरान हमले के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। परिचालक पर हमला टिकट न लेने की रंजिश को लेकर किया गया था। प्रदर्शन का संचालन मंदीप कुमार व कृष्ण गुलयाना ने किया।

इस मौके पर राज्य नेता कृष्ण किछाना, विक्रम गुहना, सुशील कुमार, महावीर संधू, जिला महासचिव बलवान कुंडू, अमित शर्मा, सुरेश करोड़ा, सुरेश मराठा, अंचित राज सहित अन्य नेताओं ने कर्मियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फतेहाबाद डिपो की एक बस हरिद्वार से लौट रही थी, जो हिसार बस अड्डे पर पहुंची। वहीं कुछ युवक बस में सवार हुए। जब परिचालक कृष्ण कुंडू ने एक युवक से टिकट लेने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया और कहा, मुझे ढंढूर उतार देना। परिचालक ने समझाया कि यह लंबी दूरी की बस है और ढंढूर स्टॉप नहीं आता। इस पर युवक ने झगड़ा शुरू कर दिया और अपने 10–15 साथियों को बुलाकर परिचालक पर हमला कर दिया।

हमले में परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अग्रोहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने फतेहाबाद और टोहाना सब डिपो को बंद रखकर हड़ताल की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

कर्मचारियों ने यह भी बताया कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और चालक-परिचालकों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। 15 मई को चंडीगढ़ डिपो के चालक अमित व परिचालक हिम्मत पर जीरकपुर में जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द जीरकपुर और फतेहाबाद डिपो से जुड़े हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। ऐसा न होने की स्थिति में फतेहाबाद में प्रस्तावित राज्य सांझा मोर्चा बैठक में निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन में कमल, दिलबाग, सतीश, राममेहर, शिशपाल, उमेद, परवेज, जसवीर, वजीर खेड़ा, जोगेन्द्र, विरेंद्र, लालू, जय भगवान, इंद्रपाल, सुखदेव सैनी, अरुण कुमार, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें