फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छुट्टी के दिन रोडवेज ने बनाए हैप्पी कार्ड

Mon, 15 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सरकार के निर्देशों के तहत नया बस स्टैंड पर रविवार को छुट्टी होने के दिन भी हैप्पी कार्ड बनाकर वितरित किए गए। इस दौरान 1200 हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को बांटे गए। छुट्टी के दिन भी रोडवेज कर्मियों ने शाम सात बजे तक हैप्पी कार्ड बनाए। महाप्रबंधक ने पास ब्रांच में मौजूद कर्मचारियों की हैप्पी कार्ड बनाने के लिए 45 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। गौरतलब है कि जिले में करीब 84 हजार हैप्पी कार्ड रोडवेज विभाग की तरफ से वितरित करने हैं। लोगों के लिए गर्मी के मौसम में पानी की भी रोडवेज विभाग की तरफ से सुविधा दी है।

हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को 50 का शुल्क देना ः विदित रहे कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए ‘हैप्पी कार्ड’ की घोषणा की है। संवाद
विज्ञापन






इस कार्ड के अंतर्गत लाभार्थी को प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा कर सकेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस योजना की घोषणा की थी। एक हैप्पी कार्ड के लिए लाभार्थी को 50 का शुल्क देना होगा, जिसके अतिरिक्त कार्ड की लागत 109 रुपए होगी और वार्षिक रख-रखाव के लिए 79 रुपए का शुल्क सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। परिवार के सभी सदस्यों का हैप्पी कार्ड अलग-अलग बनेगा। पहले अटल सेवा केंद्र या मोबाइल से लाभार्थी को परिवार पहचान पत्र के आधार पर आवेदन करना होता है। उसके बाद हैप्पी कार्ड बनते ही विभाग की तरफ से लाभार्थी को संदेश या फोन पर संपर्क किया जा रहा है। उसके बाद लाभार्थी से ओटीपी पूछकर कार्ड को जरनेट किया जा रहा है।
विज्ञापन




वर्जन-



रोडवेज जीएम कमलजीत ने बताया कि रविवार को 1200 हैप्पी कार्ड वितरित किए गए है। अब संख्या 34 हजार पर पहुंच गई है। बस स्टैंड पर पहुंचने वाले किसी भी लाभार्थी को कार्ड वितरण में परेशानी नहीं होने दी जा रही है। सभी लाभार्थियों से आह्वान है कि बस स्टैंड पर पहुंचकर अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त करें। एक हजार किलोमीटर तक सालाना सफर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें