फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज बेड़ा बढ़ा पर टिकट काटने के लिए परिचालक नहीं

Tue, 11 Apr 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या तो बढ़ गई है, लेकिन टिकट काटने के लिए परिचालक नहीं है। डिपो में परिचालकों की कमी की वजह से चंडीगढ़ और हिसार जाने वाली बसों की संख्या में इजाफा नहीं हो सका है। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चंडीगढ़ व हिसार रूट पर यात्रियों को अधिक परेशानी रहती है। बस न मिलने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब कैथल रोडवेज के बेड़े में 152 बसें हैं। इसमें से लंबे रूटों पर हरिद्वार और जयपुर के लिए बस सेवा तो शुरू की गई है। इसके साथ ही दिल्ली के रूटों पर भी पहले की अपेक्षा बसों की संख्या बढ़ाई गई है परंतु चंडीगढ़ व हिसार के रूट पर दोपहर के समय बसों की संख्या कम है।

चंडीगढ़ जाने वाले यात्री सुमित ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे बस स्टैंड पर पहुंचा था, लेकिन करीब एक घंटे के बाद बस मिली। उसे काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

वहीं, हिसार की तरफ जाने वाली महिला रेनू ने बताया कि बस के लिए करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कैथल डिपो की अधिकतर बसें हिसार नहीं जाती हैं। मांग की कि इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

हिसार व चंडीगढ़ के लिए चल रही हैं केवल 10 बसें
कैथल डिपो की तरफ से इस समय हिसार व चंडीगढ़ के लिए केवल 10 बसें ही संचालित की जा रही हैं जबकि इसमें 20 से अधिक बसों का समय हैं। इस पर विभाग का कहना है कि परिचालक मिलने के बाद इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।(नया बस स्टैंड के ड्यूटी प्रभारी निरंजन सिंह तंवर ने बताया कि रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या तो पूरी है, लेकिन परिचालकों की कमी के बीच इस रूट पर बसों की संख्या कम है। जैसे ही परिचालक आएंगे तो बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें