फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोडवेज विभाग ने आधा किया किराया

Sat, 07 Dec 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके तहत रोडवेज की बसों में किराए में छूट दी गई है। ऐसे में अब 40 की बजाय 20 रुपये किराया लगेगा।

गौरतलब है कि सरकार ने आधा किराया माफ करने के आदेश जारी किए हैं। यात्रियों को सामान्य टिकट के स्थान पर मुख्यालय से प्राप्त कूपन दिए जाएंगे। जिन यात्रियों को किराये में पहले से ही 50 प्रतिशत तक छूट प्राप्त है, उनको यह सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महोत्सव का 15 दिसंबर को समापन समारोह होगा। ऐसे में महोत्सव को देखने के लिए अधिक से अधिक लोग जा सके और इस आयोजन का आनंद उठा सकें, इसके लिए रोडवेज ने यह सुविधा यात्रियों को दी है।

सामान्य बसों में कुरुक्षेत्र के लिए यात्रियों से 40 रुपये किराया लिया जाता है लेकिन अब 20 रुपये के फ्री कूपन यात्रियों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही कैथल से कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के लिए विशेष बसें चलाने की योजना भी बनाई जा रही है।

कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। जहां पर देश व विदेश से काफी लोग समारोह में पहुंच रहे हैं। गीता जयंती का अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती समारोह में जाने वाले लोगों के लिए विभाग द्वारा स्पेशल बस चलाई जाएगी। इसमें यात्रियों को कूपन दिए जाएंगे और उनका आधा किराया लगेगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।

-कमलजीत चहल, रोडवेज महाप्रबंधक कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें