संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। करनाल के मंगल सेन हाल में प्रथम अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय रोड समाज महासम्मेलन के सिलसिले में कौल में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नरेश आढ़ती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी प्रमोद चुहड़माजरा ने भी हिस्सा लिया।
इस बैठक के दौरान समाज सेवी प्रमोद चुहड़माजरा ने समाज के लोगों को मंगल सेन ऑडिटोरियम करनाल में 16 मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी एक स्वर में सामाजिक एकता व एकजुटता का संकल्प लिया।
प्रमोद चुहड़माजरा ने कहा कि सामाजिक एकता व एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है जब तक समाज एकजुटता के साथ ताकत नहीं दिखाएगा तब तक समाज की इसी तरह अनदेखी होती रहेगी।
उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा व धन की कमी नहीं है कमी है तो लोगों में सिर्फ एकजुटता के साथ समाज में कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की मांग करने की है प्रमोद ने लोगों को एक मंच पर आकर सामाजिक एकता व एकजुटता के साथ मुकाबला करने की बात कही।
इस मौके पर प्रमोद ने 16 दिसंबर के रोड एकता दिवस महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील भी की। इस मौके पर पूर्व सरपंच शेर सिंह कौल, ईश्वर कौल, दयानंद सगवाल, सतपाल आदि लोग मौजूद रहे।