फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से हादसों का खतरा

Thu, 21 May 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सड़क पर खोदा गया गड्डा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। पूंडरी-ढांड मुख्य सड़क पर गांव फरल स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे पड़ा मिट्टी का बड़ा ढेर पिछले करीब 15 दिनों से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मिट्टी एक गैस कंपनी ने गड्ढा खोदने के बाद डंप की है।

नाराज ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर करीब 10 से 12 स्थानों पर मिट्टी के ढेर पड़े हुए हैं, लेकिन फरल पेट्रोल पंप के पास की स्थिति सबसे अधिक खतरनाक बनी हुई है। यहां मिट्टी का ढेर सड़क के लगभग आधे हिस्से तक फैला हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि मौके पर किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर या बैरिकेड तक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सुनील और अवतार ने बताया कि रात के समय सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी के कारण वाहन चालकों को मिट्टी का ढेर दिखाई नहीं देता, जिससे कई मोटरसाइकिल सवार चोटिल हो चुके हैं और वाहनों को नुकसान भी पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मौके पर करीब छह फीट गहरा गड्ढा भी बना हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत मिट्टी हटवाकर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करे, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

गड्ढे गैस कंपनी ने खुदवाए हैं। जेसीबी लगाकर इन्हें भरवाने और मिट्टी के ढेर हटवाने का कार्य जल्द कराया जाएगा। -रविंद्र, एसडीओ

पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें