संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में बुधवार को हुई जोरदार बारिश ने नगर प्रशासन की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बीते 24 घंटे में जिलेभर में कुल 97 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसकी औसत मात्रा 13.80 मिमी रही। सबसे अधिक 49 मिमी बारिश सीवन खंड में हुई, जबकि कैथल शहर में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बुधवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन बारिश के बाद तापमान में स्पष्ट कमी आई और वातावरण में ठंडक घुल गई।
रेलवे गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, अंबाला रोड, सेक्टर 19 और 20 सहित कई इलाकों की सड़कें भी एक से डेढ़ फीट पानी से भर गईं। सेक्टर 19 व 20 में तो कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को घरेलू स्तर पर भी नुकसान झेलना पड़ा।
निचले इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी ः तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजारों में कीचड़ और फिसलन के हालात भी बने रहे।
मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं कृषि विशेषज्ञों ने इसे फसलों के लिए लाभकारी बताया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।
खंड
बारिश
सीवन
49
कैथल
30
गुहला 13
ढांड
05
कलायत
00
पूंडरी
00
राजौंद
00 मिमी में