संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने शनिवार को पूंडरी के विभिन्न वार्डों में 90 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें गली-नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक सड़कों, चौपालों के सुंदरीकरण और दादा खेड़ा स्थलों के नवीनीकरण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। ये परियोजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित हैं और आने वाले समय में जनता की सुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 2 में मुख्य सड़क से सैन समाज सती बोरखे तक पेवर ब्लॉक से गली का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 7.93 लाख रुपये है। वार्ड नंबर 3 में तीन महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए गए, जिनमें कुलदीप के घर से राज के घर तक 3.88 लाख रुपये से गली व नाली का निर्माण, कुलविंदर के घर से माता तक 7.04 लाख रुपये से गली व नाली का निर्माण तथा गामड़ी में करीब 12 लाख 43 हजार रुपये की लागत से कैनवाल चौपाल, दादा खेड़ा, बारली माता और कश्यप चौपाल का सुंदरीकरण एवं नवीनीकरण शामिल हैं।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 में कुलविंदर चट्टा वाली गली में पेवर ब्लॉक गली व नाली का निर्माण होगा, वार्ड नंबर 13 में सचिन से बबली प्रजापति के घर तक पेवर ब्लॉक से गली एवं नाली का निर्माण कार्य शुरू हुआ। वार्ड नंबर 10 में दादा खेड़ा गेट का निर्माण एवं लाइट की लगाने के कार्य की शुरुआत की। इसी प्रकार वार्ड नंबर 5 में दादा खेड़ा पर पेवर ब्लॉक, गेट और ग्रिल का निर्माण, वार्ड नंबर 8 में दो गलियों का निर्माण शुरू हुआ, वार्ड नंबर-16 में अशोक सैनी के घर तक पेवर ब्लॉक से गली का निर्माण शुरू करवाया गया।