फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उद्घाटन के 20 दिन बाद भी सड़क का काम शुरू नहीं

Sun, 23 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कौल गांव में नहर से पबनावा मोड़ तक बनने वाली सीसी सड़क का उद्घाटन हल्का विधायक सतपाल जांबा ने 5 नवंबर को किया था लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क करीब डेढ़ साल से खराब स्थिति में है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। इस सड़क से रोजाना हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं जिनमें स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग, किसान और काम पर जाने वाले युवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक कष्ट झेल रहे हैं। कई बार गड्ढों में पहिए फंसने और फिसलन के कारण लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के युवक की मौत के बाद भी विभाग नहीं जागा। ग्रामीणों ने बताया कि उद्घाटन के समय सड़क को लेकर काफी प्रचार हुआ, परंतु 30 दिन बीत जाने के बाद भी काम शुरू न होना सवाल खड़े करता है। सुनील कुमार निवासी कौल ने बताया कि जब किसी मंत्री या नेता को इस सड़क से गुजरना हो तो गड्ढों को मिट्टी व पत्थर से भर दिया जाता है। उसके बाद दोबारा गड्ढे बन जाते हैं फिर कोई नहीं देखता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें