I
Iकैथल। यातायात पुलिस ने बस अड्डा कैथल पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने चालकों को एकत्रित कर विस्तार से यातायात नियमों की जानकारी दी।
I
Iइंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाना न सिर्फ चालक बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। उन्होंने चालकों को ओवरलोडिंग, गलत पार्किंग, नशे की हालत में वाहन चलाने, और तेज रफ्तार के खतरों के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है।
I
Iउन्होंने अपील की कि चालक हमेशा निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें, सवारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। एसएचओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षित वातावरण भी बनेगा। इससे दुर्घटनाओं में भी सुधार होगा और हादसे बहुत कम होंगे। उन्होंने आमजन से भी धैर्य और संयम के साथ सड़क पर चलने तथा दूसरों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सिपाही कपिल, होमगार्ड बलकार, प्रदीप सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। संवादI