फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड महासभा समाज को करेगी जागरूक : बलकार पुंडरी

विज्ञापन
17 डीएचडी 01 अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार पुंडरी का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ढांड। अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार पुंडरी एवं कार्यकारिणी का जडौ़ला में स्वागत किया गया। रोड समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधान बलकार पुंडरी को सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाई। मंच संचालन संदीप सिंह कालू ने किया। बलकार ने कहा कि समाज के लोगों ने उन्हें 3 वर्षों के लिए जो जिम्मेदारी दी है वह उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य रोड़ समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखने के साथ-साथ समाज में ऐसी जागरूकता भी लानी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कमेटी के द्वारा समाज के उन गरीब या जरूरतमंद युवाओं को आगे लाना है जो पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखते हैं। उनका सहयोग करने का काम करना है ताकि वह अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर गुरबचन सिंह,मास्टर संजीव,मास्टर खजान सिंह तथा महासभा के प्रधान कैशियर मास्टर जसवीर,प्रेस सचिव जितेंद्र चोपड़ा, एडवोकेट अंशुल ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

17 डीएचडी 01 अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार पुंडरी का पगड़ी पहनाकर स्वागत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें