फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम ने किया बेहाल

Tue, 26 Jul 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
जाम से निपटने में कारगर नहीं दिख रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या अब आम हो चली है। आलम यह है कि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कामकाज के दिनों में लोगों को अपने शैड्यूल में जाम को शामिल करके निकलना पड़ता है। स्थिति यह है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान भी लोगों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


शहर में इन जगहों पर जाम में आम आदमी की जान
पुराने बस स्टैंड पर सुबह आठ बजे से ही जाम लगाना शुरू होता है। देर शाम तक हर 15 मिनट बाद जाम लगता रहता है। पिहोवा चौक पर दोपहर को एक बजे से लेकर ढाई बजे तक वहां से निकलना मतलब जाम से फंसना है। छोटू राम चौक से लेकर अंबाला रोड की ओर दोनों ओर वाहनों के जमावड़े के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा छात्रावास रोड, ओवरब्रिज के नीचे, शहर थाने के पास स्थित राजकीय कन्या स्कूल के सामने, कमेटी चौक, सर्राफा बाजार, तलाई बाजार में जाम आम हो गया है।
प्रतिदिन जाम से होना पड़ता है परेशान-
शहर वासी ओम प्रकाश, अनुज कुमार, पुनीत कुमार तितरम, रोहताश, जसविंद्र, नरेश कुमार, जगदीश, राकेश ने बताया कि प्रतिदिन जाम के कारण उनको परेशानी हो रही है। पुराने बस स्टैंड से लेकर छात्रावास रोड, अंबाला रोड पर प्रतिदिन 15 मिनट के बाद जाम लगते रहते है। गर्मी के मौसम में जाम के कारण ओर अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


विशेष योजना बनाकर काम किया जाए:-
शहर के लोगों ने मांग की है कि पुलिस और प्रशासन सहित नगर परिषद अधिकारी एक संयुक्त कार्ययोजना पर काम करते हुए इस समस्या से मुक्ति दिलवाएं। शहर को जाम से मुक्ति के लिए पार्किंग की सुविधा से लेकर चौक-चौराहों को खाली करवाए जाने तक पर काम करना होगा। लोगों ने मांग की है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से मुक्ति दिलवाई जाए।
विज्ञापन



शहर के जाम लगने के स्थानों की स्टडी की जा रही है। जाम से निपटने के लिए कोई न कोई विकल्प निकाला जाएगा। पुलिस जल्द ही इस ओर कई अहम कदम उठा रही है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें