फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में 36 बिरादरी के हित सुरक्षित : शर्मा

Tue, 26 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गांव बालू में हलका स्तरीय वाल्मीकि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा रहे। सम्मेलन में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में 36 बिरादरी के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। दलित समाज के उत्थान व उन्हें सुविधाएं प्रदान करने के सरकार सरकार द्वारा अनेक प्रकार की योजनाएं अमल में लाई जा रही है। उन्होंने सम्मेलन में कलायत में आगामी 13 अगस्त को आयोजित होने वाली विकास रैली में भी पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के वक्ताओं ने कहा कि पूर्व की सभी सरकारों ने जमकर उनका शोषण किया जिसके कारण ही आज भी समाज पिछड़ा हुआ है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में वाल्मीकि समाज का भी अहम योगदान रहा है। समाज के लोगों को सरकार से अनेक आशाएं हैं। उन्हें उम्मीद है कि भाजपा सरकार वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करेगी। समाज के लोगों ने धर्मपाल शर्मा को जहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी वहीं उनसे आग्रह किया कि उनकी आवाज मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि रैली में जितनी अधिक भीड़ होगी उतना ही अधिक हलका का विकास करवाने में हम सफल होंगे।  इस अवसर पर उनके साथ पवन कुमार, कपूर सिंह, रणदीप, रोशन, बसाऊ, जोगेंद्र तितरम, नरेश बालू, विक्रम बालू, दरिया बालू, विक्रम सिसला, कलायत सौहार्द कमेटी के अध्यक्ष मैनपान राणा, पालिका पार्षद राजू राम कौशिक, भाजपा जिला महामंत्री संजीव राणा, बिंद्र पाई, नरेंद्र जुलानी खेड़ा, रविंद्र धीमान, प्रदीप, गुरनाम प्रधान, सरपंच महीपाल राणा, कृष्ण सरपंच कोयल व जगदीश प्रधान सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


5 एकड़ जमीन दिये जाने का किया आग्रह
सम्मेलन के दौरान वाल्मीकि स्वाभिमान संगठन ने मांग पत्र सौंपा। जिसमें हलका कलायत में कहीं भी 5 एकड़ भूमि दिए जाने का आग्रह किया गया। ताकि इस भूमि पर वाल्मीकि भवन या सामुदायिक केंद्र बनवाया जाए। शर्मा ने समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई जाएगी ताकि इस दिशा में ठोस कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें