फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी न होने पर पटियाला हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
road blok - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गंदे पानी की निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एकत्रित होकर करनाल पटियाला हाइवे पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। ग्रामीण महेंद्र शर्मा, राजपाल, अजय, राजकुमार, अफसर ने बताया कि घरों में आने जाने के लिए उन्हें सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर गुजरना आम बात हो गई है। क्योंकि जब भी बरसात होती है तो सड़क तालाब का रूप धारण कर लेती है और महीनों तक सड़क पर पानी जमा रहता है। जिसके लिए कई बीडीपीओ को शिकायत कर चुके है लेकिन उनकी समस्या की ओर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूरन उन्हें सड़क जाम करने जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जमा गंदे पानी से बदबू आती रहती है, जिससे सारा वातावरण दूषित रहता है और उन्हें घरों में रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए थाना प्रभारी ने एसइपीओ जयपाल सिंह व ग्राम सचिव अश्वनी तथा सरपंच पवन कसाना को मौके पर बुलाया। एसइपीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गंदे सड़क से शीघ्र ही गंदे पानी की निकासी करवा दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया तो करनाल पटियाला हाइवे जाम कर देंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। एसइपीओ जयपाल का कहना है कि सड़क पर गंदे पानी की निकासी की समस्या ग्रामीणों की पिछले काफी दिनों से है। जिसके समाधान के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें