फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में पांच युवकों की मौत, पांच गंभीर

Mon, 16 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 रविवार सुबह सड़क हादसों में पांच लोग काल का ग्रास बन गए। कैथल-खनौरी मार्ग पर गांव गढ़ी व पाड़ला के बीच मोटर साइकिल सवार तीन युवक ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा हादसा गांव पाई के पास दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत से हुआ। जिसमें दो युवकों की मौत व पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


पहला हादसा गांव गढ़ी व पाड़ला के बीच में हुआ। गांव गुहणा निवासी 26 वर्षीय राममेहर, 28 वर्षीय सोमदत्त, 32 वर्षीय कृष्ण एक मोटर साइकिल सवार होकर कैथल आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव गढ़ी व पाड़ला के बीच में ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव गुहणा निवासी मृतक राममेहर के भाई कर्म सिंह व मृतक सोमदत्त के भाई राममेहर ने बताया कि निसिंग के एक मिल में 26 वर्षीय राममेहर नौकरी करता था। सुबह सोमदत्त व कृष्ण के साथ कैथल आते समय ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौत हो गई।  सदर थाना एसएसएचओ अमन बैनीवाल ने बताया कि पुलिस ने राममेहर के भाई कर्मसिंह व सोमदत के भाई राममेहर की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा हादसा गांव पाई के पास में हुआ। हादसा सड़क पर अचानक नील गाय के आने से हुआ। जिसमें दो मोटर साइकिलों की सीधी टक्कर हो गई। गांव भाणा निवासी नायब सिंह ने बताया कि वह और 28 वर्षीय अनिल कुमार गांव से मोटर साइकिल पर जा रहे थे। गांव पाई के पास में ही पाई निवासी मनोज अपनी बाइक पर संदीप, मनदीप व सोनू को लेकर पूंडरी की ओर जा रहा था। नील गाय के आने के कारण दोनों मोटर साइकिलों में टक्कर हो गई। हादसे में भाणा निवासी अनिल व पाई निवासी 23 वर्षीय मनोज की मौत हो गई है। हादसे में पाई निवासी संदीप, मोनू, मनदीप, गांव भाना निवासी नायब सिंह व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूंडरी थाना के हेड कांस्टेबल जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के परिजनों की बयान पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक भाना निवासी अनिल पशु चिकित्सक का कार्य करता था।
विज्ञापन


पांच युवकों की मौत से हर आंखें नम
दो हादसों में पांच युवकों की मौत के बाद शहर के गणमान्य लोगों की अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र, नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति, कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला, समाज सेवी दर्शन सिंह मालखेड़ी, पार्षद गोपाल सैनी सहित शहर के अन्य लोगों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें