संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय में भूगोल जियोग्राफी विभाग की ओर से एक राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों से छह टीमों ने भाग लिया। इसमें आरकेएसडी कॉलेज की टीम द्वितीय रही।
प्रतियोगिता में पहला स्थान जींद के राजकीय महाविद्यालय की टीम को मिला वहीं जाट कॉलेज कैथल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजेता टीम को कुलपति प्रो. (डाॅ.) शमीम अहमद अहमद ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं से छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है और एक टीम के रूप में कार्य करने की भावना को भी बल मिलता है , इसलिए इस तरह के आयोजन में छात्रों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स प्रो. आरके गुप्ता, जियोग्राफी विभाग के अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता संयोजक श्रवण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।