फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: थियेटर में आरकेएसडी कॉलेज की टीम प्रथम

Wed, 23 Oct 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के लगभग 50 कॉलेजों से 44 टीमों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में हिस्सा लिया। कॉलेज प्रशासन की ओर से कॉलेज परिसर में पांच मंचों के माध्यम से विभिन्न विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। थियेटर में आरकेएसडी और क्ले मॉडलिंग में आईजी महिला कॉलेज की टीम अव्वल रही।

पहला मंच रामाकृष्ण पुस्तकालय के सामने आरकेएसडी ग्राउंड, दूसरा मंच रामकृष्ण हॉल, तीसरा मंच सेमिनार हॉल, इवनिंग सेशन, चौथा व पांचवां मंच साइंस ब्लॉक सेमिनार हॉल में लगाए गए हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन में रसिया ग्रुप डांस, ग्रुप डांस जनरल, वन एक्टप्ले, मिमिक्री, ग्रुप सांग हरियाणवी, सोलो डांस, हरियाणवी मेल, क्लासिकल व फॉक सोलो, क्ले माडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, मेंहदी, संस्कृत शब्द पांडित्य व प्रश्नोतरी प्रतियोगिता विधाओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


स्किट के माध्यम से प्रतिभागियों ने इस समय समाज में फैली बुराइयों को दूर करने की दिशा में दी गई प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही ग्रुप सांग हरियाणवी में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव शर्मा रहे। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति एवं आरवीएस के प्रधान अश्विनी शोरेवाला, उप प्रधान श्यामलाल बंसल, गवर्निंग बॉडी के उप प्रधान महेश कुमार मंगल, सचिव पंकज बंसल, आरवीएस कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, गवर्निंग बॉडी के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, प्राचार्य संजय गोयल ने मुख्यातिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्यातिथि संजीव शर्मा ने बताया कि आरकेएसडी कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से भी दो वर्ष पुराना कॉलेज है। यह केवल कैथल जिले का ही नहीं, अपितु पूरे प्रदेश का अग्रणी एवं प्रतिष्ठित कॉलेज है। उन्होंने बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त यह कॉलेज नैक टीम द्वारा ए श्रेणी से अलंकृत है। इस कॉलेज ने नई शिक्षा नीति को लागू कर शिक्षा के जगत में सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज प्रशासन को कार्यक्रम के आयोजन पर शुभकामनाएं दी। कॉलेज प्रबंधन ने उनका स्मृति चिह्न देकर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक अत्री, सह-संयोजक प्रोफेसर ऋचा लांग्यान व डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि सभी गतिविधियां बड़े सूचारू रूप से रही हैं। मंचों का संचालन डॉ. आरपी मौन, प्रोफेसर श्रीओम, डॉ. विकास भारद्वाज, डॉ. एसपी वर्मा व डॉ. रचना सरदाना ने किया।

­
रहे परिणाम

n
थियेटर में आरकेएसडी कैथल प्रथम, एमएन शाहबाद द्वितीय, राजकीय कन्या कालेज कलायत तृतीय।

n
सोलो डांस हरियाणवी में आरकेएसडी कैथल प्रथम, जाट कालेज कैथल द्वितीय, राजकीय कन्या कालेज कलायत तृतीय।

n
इंडियन आर्केस्ट्रा आरकेएसडी काॅलेज कैथल प्रथम।

n
क्लासिकल इंस्टरूमैंट में आरकेएसडी काॅलेज कैथल प्रथम।

n
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो में आरकेएसडी काॅलेज कैथल प्रथम।

n
क्ले मॉडलिंग में आईजी महिला महाविद्यालय कैथल प्रथम, भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र द्वितीय डाॅ. भीम राव आंबेडकर काॅलेज तृतीय।

n
रसिया ग्रुप में चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपूर पूंडरी प्रथम, आरकेएसडी काॅलेज कैथल द्वितीय तथा जाट काॅलेज तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें