फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी महाविद्यालय की टीम ने मन मोहा

Thu, 14 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल व राजकीय कन्या महाविद्यालय धनौरी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के सौजन्य से धनौरी गांव की नेहरा चौपाल पर नौंवें रत्नावली सांग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें आरकेएसडी महाविद्यालय की टीम की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर बुधवार को आरकेएसडी महाविद्यालय की टीम ने हरियाणा के रामकिशन ब्यास नारनौंद वाले द्वारा रचित सांग सत्यवान सावित्री का स्टेज पर विमोचन किया। युवाओं ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि आरकेएसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे कॉलेज को इस गांव में सांग कार्यक्रम को प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। सांग के इस प्रकार के आयोजन से हरियाणा के युवाओं को अपनी संस्कृति से जुडऩे का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


आयोजनकर्ता डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल व राजकीय कन्या महाविद्यालय धनौरी के प्राचार्य मनोज कुमार भांबू ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया और कहा कि महाविद्यालय इस प्रकार के आयोजन करता रहता है, ताकि हमारा समाज अपनी संस्कृति से रूबरू रहे और उन्होंने इस आयोजन की मेजबानी सौंपने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग का धन्यवाद किया।

महाविद्यालय कि कल्चरल सेल के इंचार्ज डॉ. अमित पाहवा ने बताया कि सांग नृत्य, नाटक और गायन का अदभुत संगम है और इस प्रकार के आयोजन से आज गांव के लोगो में उत्साह का माहोल है, जो चार दिनों तक कायम रहेगा। इस सांग को देखने के लिए उमड़ी भीड़ में गांव की औरतें, बच्चे, युवा तथा वृद्धों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य ने आरकेएसडी महाविद्यालय के छात्रों की टीम, कल्चरल सेल इंचार्ज डॉ. जयबीर धारीवाल, कार्यक्रम निदेशक डॉ. राजीव शर्मा तथा डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल स्टाफ के सदस्यों डॉ. नवीन वर्मा, मोनिका झाखड, हंसराज, राकेश, श्रीभगवान, सोनू को विशेष सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने में गांव के सरपंच कपिल ढांडा तथा संपूर्ण पंचायत के सदस्यों ने इस कार्यक्रम के आयोजन में अभूतपूर्व योगदान दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. सुभाष शर्मा ने हरियाणवी अंदाज में मंच संचालन करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें