फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तिरंगा लाइट के मुद्दे पर विपक्षी पार्षद ‘लाल-पीले’

Wed, 13 Mar 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के मुख्य मार्गाें पर लगाई गई तिरंगा लाइटों की खरीद के मुद्दे पर विपक्षी पार्षदों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। इस मामले में पांच विपक्षी पार्षदों ने मंगलवार को खुराना रोड स्थित वार्ड नंबर चार से पार्षद महेश गोगिया के कार्यालय में बैठक की। इसमें ही लाइटों की खरीद से लेकर इसे लगाने में गोलमाल का आरोप लगाया है।

नाराज पार्षदों का कहना है कि जिस एजेंसी के माध्यम से पिहोवा में तिरंगा लाइटें लगाई गई। उसकी एजेंसी ने कैथल में ही यह तिरंगा लाइटें लगाई हैं, लेकिन कैथल में पिहोवा की बजाय कैथल में अधिक रुपये से यह तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। इस मामले में पांच विपक्षी पार्षद महेश गोगिया, सुशीला शर्मा, पार्षद बलजीत, मोहन लाल व पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा ने इस मामले में विजिलेंस से जांच करवाने की भी मांग की है। इस मामले में वार्ड नंबर चार के पार्षद महेश गोगिया ने बताया कि तिरंगा लाइटों की जानकारी उन्हें पिहोवा में लगाई गई तिरंगा लाइटों पर आई लागत से मिली है। बताया कि शहर में मुख्य मार्गाें पर करीब 250 तिरंगा लाइटें वर्ष 2023 की शुरूआत में लगाई गई थी। करीब सवा साल में कई जगहों पर लाइटें खराब हो चुकी हैं। इन्हें ठीक तक नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्षदों का सवाल, पिहोवा में साढ़े सात लाख तो कैथल में साढ़े 19 लाख क्यों

बैठक के बाद पार्षदों ने नगर परिषद पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि एक ही एजेंसी की ओर से तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं तो पिहोवा में लाइटों का बिल साढ़े सात लाख रुपये हैं, लेकिन कैथल इन्हीं एक जैसी लाइटों का बिल साढ़े 19 लाख रुपये कैसे हैं।

वार्ड नंबर चार में पार्षद महेश गोगिया व वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहन लाल शर्मा ने कहा कि पिहोवा में लगाई गई तिरंगा लाइटों का बिल सात लाख पांच हजार 179 रुपये बनाया है। इसमें एक लाइट की 3134 रुपये कीमत है, लेकिन कैथल में 300 लाइट मंगवाई हैं, इनमें से 250 लाइट लगाई गई हैं।

कैथल में एक लाइट की कीमत 6300 रुपये लगाई है। लाइटों का कुल बिल 19 लाख रुपये से अधिक बनाया है जबकि यह बिल 10 लाख रुपये होना चाहिए। इसमें करीब नौ लाख रुपये का भ्रष्टाचार किया गया है।
करीब 100 लाइट हो गई हैं खराब

नगर परिषद की ओर से शहर के जींद रोड रेलवे ओवरब्रिज, करनाल रोड, ढांड रोड, अंबाला रोड पर तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। 250 में से इनमें से करीब 100 लाइट खराब हो चुकी हैं। इन्हें अब ठीक भी नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि एजेंसी का बिल 75 हजार रुपये बना था, लेकिन महज 25 हजार रुपये का भी भुगतान किया गया है।
विज्ञापन




तिरंगा लाइटों के मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस मामल में यदि किसी प्रकार की खामी है तो पार्षद उन्हें इसकी लिखित में शिकायत दें। उसके बाद इस मामले में पूरी जानकारी लेकर आगामी कार्यवाही की जाएगी। - कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें