फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ई-वेस्ट प्रबंधन के लिए आरकेएसडी महाविद्यालय ने किया एमओयू

विज्ञापन
हस्ताक्षर युक्त एमओयू दिखाते प्राचार्य, लिमिटेड के प्रतिनिध व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित संग्रह और पुनर्चक्रण के लिए नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन यानि एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रबंधक समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाले ने इसे स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन

भारत सरकार के विशेष अभियान 6.0 के तहत हुए इस समझौते पर महाविद्यालय के प्राचार्य व पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. गगन मित्तल और कंपनी के प्रतिनिधि विवेक ने हस्ताक्षर किए। डॉ. मित्तल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जिम्मेदार आदतें विकसित करना और परिसर में बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर डॉ. राजबीर पराशर, प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल जिंदल, ऊर्जा संरक्षण सेल के संयोजक डॉ. जयवीर, डॉ. सुरुचि शर्मा और डॉ. रचना मौजूद रहे। समझौते के तहत दिवाली के बाद विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित होंगी। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक कचरा एकत्र करने के अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें