फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीडीपीओ कार्यालय के सामने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। ब्लॉक राजौंद के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिला व ब्लॉक प्रधान वीरभान जाखौली ने की जबकि मंच का संचालन राजबीर नरवाल ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने संघर्ष कर हरियाणा में एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी लागू करवाई है। हरियाणा सरकार ने 10 सितंबर 2026 को पत्र जारी कर स्पष्ट किया था कि ड्यूटी के दौरान किसी ग्रामीण सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि गांव बीर बागड़ा, सेरधा और किठाना में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। इन मामलों को लेकर यूनियन प्रतिनिधि कई बार बीडीपीओ राजौंद और डीडीपीओ से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीपीओ राजौंद द्वारा लगातार मामले में उन्हें गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के विधानसभा क्षेत्र मतलौडा में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक ढांड के प्रधान गुरदयाल सिंह, ब्लॉक पूंडरी के प्रधान गुलाब सिंह सहित बाला देवी, सुमन देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें